{"_id":"5a81e97c4f1c1b514a8b8e83","slug":"15184635617-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक की अनदेखी कर नाली बनाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक की अनदेखी कर नाली बनाने पर किया हंगामा
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। नेवादा गांव में नाली के निर्माण में मानक की अनदेखी के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने काम रोकवा कर धरना दिया। एडीओ कोआपरेटिव रत्नेश सिंह और जेई काशीनाथ ने तकनीकी टीम से जांच कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
नेवादा गांव में नाली का निर्माण कराया जा रहा था। अवकाश प्राप्त शिक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाली का काम रोकवा दिया। सड़क के बीच में पाइप डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर करीब ढाई बजे खंड विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के रूप में एडीओ कोआपरेटिव रत्नेश सिंह, बाबू अनिल सिंह, जेई काशीनाथ व प्रधान प्रतिनिधि सभाजीत सरोज ने पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया कि नाली के निर्माण की जांच तकनीकी टीम से कराई जाएगी। जांच में यदि खामी मिलती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत निधि से इज्जत घर का गंदा पानी बहाने के लिए 300 मीटर लंबी नाली का निर्माण होना है। जिसकी लागत पांच लाख रुपए है। लगभग सौ मीटर से ज्यादा नाली का एक माह पूर्व करा दिया गया था। जिसमें घटिया पाइप डाली गई है और ढ़ाल सही नहीं बनाया गया है। इधर दो दिनों से शेष नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इस मौके पर गुलाब सिंह, प्रभाकर सिंह, अनूप सिंह, ऋषभदेव सिंह, सुनील सिंह, राजेन्द्र सिंह, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।