फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तहसीलदार सहित दर्जनों कर्मचारियों का रोका वेतन

तहसीलदार सहित दर्जनों कर्मचारियों का रोका वेतन

Tue, 13 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार सहित दर्जनों कर्मचारियों का रोका वेतन

विज्ञापन
मछलीशहर। उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने सोमवार को तहसीलदार,नायब तहसीलदार सहित सभी राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों के वेतन रोकने की कार्रवाई की। एसडीएम ने यह कार्रवाई आय,जाति एवं अधिवास प्रमाण पत्रों के जारी करने में ढिलाई बरतने पर की गई है। वेतन रोकने की कार्रवाई से अधिकारियों में खलबली मची हुई है ।

लोकवाणी व सहज जनसेवा केंद्रों के माध्यम से जारी होने वाली राजस्व विभाग की सेवाओं में मछलीशहर तहसील की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। जिस पर मुख्य सचिव द्वारा भी असंतोष जाहिर किया गया । जिसे जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हूूए उपजिलाधिकारी विमल कुमार दूबे को लापरवाही करने वाले सम्बंधित अधिकारियों व राजस्व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया । जिस पर उपजिलाधिकारी ने प्रमाण पत्रों के जारी करने में ढिलाई बरतने के लिए तहसीलदार संतोष कुमार,नायब तहसीलदार संतोष पाण्डेय सहित सभी राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों के अग्रिम आदेश तक वेतन रोक लगाने की संस्तुति की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed