{"_id":"5a7b49914f1c1b1d368b9257","slug":"15180294154-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्यिलयों में बोलकर कराई जा रही नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्यिलयों में बोलकर कराई जा रही नकल
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाया गया है। बावजूद इसके कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर नकल कराई जा रही है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में एक सीसीटीवी कैमरा लगा है। कमरों में कई कोने ऐसे हैं, जो कैमरे की जद में नहीं हैं। ऐसे जगहों को पहले से ही चिह्नत कर लिया गया है और वहीं से बोलकर उत्तर लिखवा दिया जाता है। बरामदे में कैमरा नहीं होने से आवाजाही का पता नहीं चल पा रहा है। इस तरह नकल की सूचना मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बरामदे में सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा है।
प्रशासन शिक्षा माफिया पर जहां नकेल कसने का तरह-तरह का हथकंडा अपना रहा है। वहीं नकल माफिया भी नकल कराने और बाहर से कापियां लिखवाने के लिए कई तरह के हथकंडा अपना रहे हैं। विद्यालय परिसर में कैमरा तो जरूर लगा दिया गया लेकिन एक कक्ष में एक कैमरा होने से पूरे कमरे स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है। चूंकि सीसीटीवी कैमरे में आवाज कैद नहीं होती। इस वजह से नकल माफिया बोलकर छोटे-छोटे प्रश्नों को हल करा रहे हैं। वैसे अभी तक बाहर से कापियां जो लिखी जा रही हैं। पकड़ में नहीं आ सकी है। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचना मिली कि बक्शा क्षेत्र में एक विद्यालय में बोलकर नकल कराया जा रहा है। इस सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक टीम भेजी। लेकिन कुछ पकड़ में नहीं आ सका। वैसे इस विद्यालय संचालक के जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। माफियाओं ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पटा लिया है। यही वजह है कि इनकी कमियों को अधिकारी भी दबा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश शुक्ल का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद फ्लाइंग स्काट मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि बरामदे में भी कैमरा लगाने का सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों को भी सीसीटीवी फुटेज चेक करने को कहा गया है।