फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नये एजेंडे की तैयार की गई कार्य योजना

नये एजेंडे की तैयार की गई कार्य योजना

Thu, 08 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नये एजेंडे की तैयार की गई कार्य योजना

विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक बुधवार को बरसठी ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पिछले कार्य योजनाओं पर चर्चा के साथ ही नये एजेंडे का कार्य योजना तैयार की गई। इस दौरान शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना सहित अंय विभागों के अधिकारियों ने अपने- अपने विभागों में चल रहे योजनाओं के बारे बताया।
खंड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत का मुख्य उद्देश्य लोगों को गरीबी से दूर करना, सभी आवास विहिन गरीब को आवास मुहैया कराना, गरीबों को राशन कार्ड देना, मनरेगा कार्ड व वृद्धा पेंशन देना है। उन्होंने हर गांव में एक माह के अंदर सभी खराब हैंडपंप को मरम्मत कराने की योजना है। जिससे आने वाले गर्मी में शुद्घ पानी लोगों को नसीब हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने पिछले साल के क्षेत्र पंचायत में हुए कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि पाली गांव के राम राज यादव के यहां खडंजा पर 4.68 लाख, चौर गांव से पीजी कालेज तक सडक मरम्मत पर 5 लाख, आदमपुर में उद्यान पर 9.2 लाख रूपये खर्च हुआ है। चिकित्साअधीक्षक डा. अजय सिंह ने हर आदमी को चिकित्सा सुविधा के साथ मातृत्व शिशु उपचार व गर्भवती महिलाओं व बच्चों को समय- समय पर टीकाकरण करने आदि की जानकारी दी। सोनाई गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन सिंह ने गावं में काम न करा पाने की शिकायत किया। कहा कि सदन में ही खुलकर योजनाओं को बीडीसी सदस्यों को बताने और सदस्यों से ही कार्य कराने की बात कही। बैठक में डा. अजय सिंह, लकी यादव, जेई बिजय सिंह, चंद्रमोहन यादव, खंड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव, एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार मिश्रा, डा. अभय सिंह, गुड्डू सिंह, अनिल गुप्ता, लालजी, आरपी वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed