{"_id":"5a775aa84f1c1b90268b8639","slug":"151777164315-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोधना-रामपुर मार्ग का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोधना-रामपुर मार्ग का होगा कायाकल्प
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। गोधना-रामपुर मार्ग के निर्माण के लिए कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है कि मार्च तक इसकी मंजूरी भी मिल जाएगी। सड़क के निर्माण होने से इस मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख बाजारों का विकास तेजी होगा। लोगों के लिए जौनपुर, भदोही व इलाहाबाद की दूरी सुगमता से तय करने में सुविधा होगी।
गोधना -निगोह मार्ग व निगोह-रामपुर मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने एक सड़क मान लिया है। अब गोधना से रामपुर तक की सड़क 27 किलोमीटर लंबी हो गई है। इस पर चौड़ी और नई सड़क बनाने के लिए विभाग ने शासन को 36 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। योजना में सड़क को साढे़ पांच मीटर चौडी करने का प्रस्ताव है। इस सड़क के बन जाने से गोधना, अगहुआ, किसान नगर, मीरगंज, जरौना, कटवार, निगोह, परियत, रसुलहा, सधीरनगंज, रामपुर आदि बाजारों का विकास होने के साथ साथ लोगों को यात्रा में राहत मिलेगी। अवर अभियंता पीडब्लूडी ओपी प्रसाद ने बताया की शासन ने गोधना से रामपुर के लिए नई सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो साढे पांच मीटर चौडी सड़क बनेगी।
मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा की मछलीशहर लोक सभा की जितनी सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है। उसके लिए मैं मुख्यमंत्री व पीडब्लूडी मंत्री से मिलकर बात कर लिया हूं। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह का कहना है सड़क के निर्माण होने से बीच के पड़ने वाले बाजारों का चहुंमुखी विकास होगा। जरौना स्टेशन पहुंचने वालों को भी आसानी होगी।