फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विधायक ने सीएम के समक्ष उठाई किसानों की समस्या

विधायक ने सीएम के समक्ष उठाई किसानों की समस्या

Mon, 05 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने सीएम के समक्ष उठाई किसानों की समस्या

विज्ञापन
डोभी। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए केराकत तहसील के 20 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। किसान मुआवजे की दर से संतुष्ट नहीं हैं और कई बार आंदोलन कर चुके हैं। केराकत विधायक दिनेश चंद्र चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री मिलकर वाजिब मुआवजा दिलाने की मांग की। कमिश्नर को अविलंब समस्या का निस्तारण करने को कहा है।

वाराणसी से गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 को फोर लेन बनाने के लिए केराकत तहसील के 20 गांवों के 3497 किसानों की 181 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। खुज्झी, चंदवक, बजरंगनगर, विशुनपुर, अइलियां, मुर्खा, कनौरा आदि गांव के किसानों की भूमि ली गई है। किसानों ने मुआवजे को अपर्याप्त बताचे हुए मुआवजा लेने से इंकार कर दिया था। वाजिब मुआवजे के लिए राजेंद्र सिंह, सुषमा निषाद, पन्ना सिंह, रामेश्वर सिंह, संकठा सिंह, रामसहाय निषाद आदि किसानों द्वारा ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय पर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। उनके द्वारा आंदोलन लगातार जारी है। किसानों के इसी समस्या को लेकर केराकत विधायक ने मुख्यमंत्री से शनिवार को मुलाकात किए। इस दौरान किसानों को जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित सर्किल दर में निहित नियम एवं उपबंध के अनुसार अधिकतम दर पर मुआवजा दिए जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed