{"_id":"5a7606624f1c1b8f268b7fdf","slug":"151768453210-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ना होगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ना होगी प्राथमिकता
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कार्यकर्ता अभी से जनता के बीच अपनी पैठ बनाए। संगठन का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों को जीतना है। इसके लिए बूथ स्तर पर पहुंचकर लोगों को पार्टी से जोड़ने की जरूरत है। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। सरकार के पास विकास की कोई योजना नहीं है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगार युवा दर दर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, हाजी अफजाल अहमद, राजनरायन बिंद, बांके लाल शर्मा, फिरोज अहमद, जय प्रकाश यादव, राजेश यादव, सुशील श्रीवास्तव, गजराज यादव, राजदेव पाल, गौरीशंकर सोनकर, माला शुक्ला, शिव कुमार गिरि, निजामुद्दीन अंसारी, कृष्ण कुमार यादव, सचिन यादव, लक्ष्मीकांत यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया।