{"_id":"5a5fa2984f1c1ba0268b4f34","slug":"15162171716-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे विद्युत खंभे से हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे विद्युत खंभे से हो सकता है बड़ा हादसा
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पुलिस चौकी के समाने से अंदर गली में बिजली के खंभे का ऊपरी हिस्सा टूटकर लटक गया है, जिससे हादसे की आशंका है। इसकी शिकायत लोगों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों से की लेकिन खंभे को नहीं हटाया गया।
सीडा उधमी कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवाजी सिंह ने बताया कि इलाके के तमाम विद्युत खंभे और तार जर्जर हो चुके हैं। काफी हो हल्ला करने के बाद विद्युत विभाग द्वारा टूटे खंभे को सिर्फ वेल्ड करके लगा दिया जाता है। ऐसे खंभे तेज हवा चलने पर टूट कर गिर सकते हैं, जिससे हादसा हो सकता है। समिति के संगठन मंत्री सुनील यादव ने बताया कि उद्यमियों की बैठक में प्रस्ताव के माध्यम से जर्जर विद्युत खंभों व तारों को बदलवाने के लिए सीडा और जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।