{"_id":"5a5d00954f1c1b7d268b4a68","slug":"151604462112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई में लापरवाह अफसर के विरुद्घ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुनवाई में लापरवाह अफसर के विरुद्घ होगी कार्रवाई
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आनलाइन जन सुनवाई की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों से कहा कि जन सुनवाई में लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व आरपी मिश्र ने बताया कि जिले में कुल 1491 जन शिकायत प्राप्त हुई हैं, तय अवधि में 1215 शिकायतों का समाधान हुआ। 276 डिफाल्टर शिकायतें थी। सीडीओ की सात, पीडी की तीन, डीडीएजी की 10, सीएमओ की छह, सीआरओ की 13, एसडीएम मड़ियाहूं की 30, एसडीएम मछलीशहर की14, वीडीओ महराजगंज की 12 शिकायतें थीं। जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए डिफाल्टर अधिकारियों को हर-हालत में जन शिकायतों का गुणवत्ता युक्त निस्तारण समयावधि के अंतर्गत करने का निर्देश दिया। कहा डिफाल्टर शिकायतों के कारण ही जिला ग्रेडिंग में नीचे आती है। नगर मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियर्दशनी, एसडीएम केराकत मंगलेश दूबे, एसडीएम मड़ियाहॅू रमापति बिंद, एसडीएम बदलापुर विजय प्रकाश तिवारी, सीवीओ डा. विरेंद्र सिंह, डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास केएन तिवारी आदि उपस्थित रहे।