{"_id":"5a5d00914f1c1b6e268b4976","slug":"15160446184-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग प्रतियोगिता में सुफियान ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग प्रतियोगिता में सुफियान ने मारी बाजी
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वाधान में सोमवार को पतंगबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। नगर के भादी मोहल्ला स्थित मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक पतंग प्रेमियों ने उत्साह से भाग लिया।
प्रतियोगिता दोपहर में शुरू हुई और देर शाम तक पेच लड़ाए जाते रहे। दो-दो प्रतिभागियों की टीम के बीच घंटों कड़ा मुकाबला चला। फाइनल मुकाबला एराकियाना मोहल्ला निवासी मो. सूफियान व शाहपंजा निवासी मो. इरफान के बीच हुआ। दोनों में तीन राउंड मुकाबला हुआ, जिसमें जीत सूफियान के हाथ लगी। जब कि तीसरे स्थान पर मो. साजिद रहे। मुख्य अतिथि जियाउद्दीन खान ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शील्ड व गोल्ड कप देकर सम्मानित किया गया। संचालन विनायक गुप्ता ने किया। आभार संस्थापक अध्यक्ष गुलाम साबिर ने जताया। अध्यक्ष रईस अहमद, सचिव फहद खान, पूर्व मंडलाध्यक्ष रूपेश जायसवाल, सरफराज अहमद, पंकज सिंह, संतोष पांडेय, नौशाद मंसूरी, इकरार खान, मिनहाज, शिरीष मोदनवाल मौजूद रहे।