{"_id":"5a551a5e4f1c1bfe7a8b63e3","slug":"15155269262-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कुलपति के साथ सीएम के सभा स्थल को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कुलपति के साथ सीएम के सभा स्थल को देखा
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 12 जनवरी को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आएंगे। उनके सभा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुलपति प्रो. राजाराम यादव और जिलाधिकारी ने सभा स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। एकलव्य स्टेडियम में बन रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
मुख्यमंत्री की सभा के लिए विश्ववविद्यालय पुलिस चौकी के पीछे मैदान में मंच मनाया जा रहा है। डीएम ने हेलीप़ैड के साथ सभा स्थल पर चल रही तैयारी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री की सभा के दौरान आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल से दूसर वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है। जनता जनार्दन इंटर कालेज, राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर मैदान में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि मैदान के आसपास कोई वाहन नहीं जाएगा। सभा स्थल से दूर ही वाहनों को रोकने की व्यवस्था की जाए। सभा में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जानी है। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत को मंच व हेलीपैड की व्यवस्था करने को कहा। एसडीएम प्रियंका प्रदर्शनी, एडीएम वित्त एवं राजस्व आरसी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक केके चैधरी, थानाध्यक्ष धनीराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
इनसेट--
किसानों को भेजा जा रहा पत्र
करंजाकला। मुख्यमंत्री की सभा के लिए क्षेत्र के किसानों को भी पत्र भेजा जा रहा है। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने बताया कि क्षेत्र के किसानों और गणमान्य लोगों की सूची तैयार हो गई है। उन्हें निमंत्रण पत्र भेजने का कार्य शुरू कर दिया है। कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था कि जा रही है।