फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल

ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल

Wed, 10 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल

विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र पंचायत सदस्य सजल सिंह के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने मंगलवार को जिलाधिकारी के समक्ष बक्शा ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया। ब्लाक में कुल 101 बीडीसी हैं। इसमें 68 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल होने से सरगर्मी बढ़ गई है।
महीनों से बक्शा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख रंजीत यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे थे। कुछ सदस्य इसके लिए प्रयासरत थे। मंगलवार को इस चर्चा पर उस समय विराम लग गया, जब क्षेत्र पंचायत सदस्य सजल सिंह ने बीडीसी सदस्यों के साथ जिलाधिकारी कक्ष जाकर अविश्वास प्रस्ताव सौंपा। उन्होंने जिलाधिकारी को 68 सदस्यों के शपथपत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव को सौंपा है। जिलाधिकारी ने शपथपत्र लेते हुए शीघ्र ही मतदान की तिथि निर्धारित करने की बात कही है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव में रंजीत यादव एवं सजल सिंह के बीच सीधी टक्कर थी। कुल 101 बीडीसी में 51 का मत पाकर रंजीत यादव जीते थे। महज एक वोट से हारजीत हुई थी। सूबे में सरकार बदलने के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्द ही रंजीत यादव का तख्तापलट करने का प्रयास किया जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव दाखिल होते ही ब्लाक में सरगर्मी तेजी से बढ़ गई। दिनभर लोग एक दूसरे को फोन कर जानकारी लेने में लगे रहे। जिलाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव देने वालों में बीडीसी सजल सिंह के साथ पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना, फौजदार सिंह, धनंजय तिवारी, अवनीश सिंह, संजय यादव, अरविंद सिंह, बेईला देवी सहित कई बीडीसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed