{"_id":"5a5516a34f1c1b216f8b4d35","slug":"1515525972535-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला के लिए चलेंगी 35 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला के लिए चलेंगी 35 बसें
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। प्रयाग माघ मेला के लिए जौनपुर रोडवेज डिपो से 35 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। माघ मेला स्पेशल बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। बसें 12 जनवरी से संचालित की जाएंगी।
जिले से माघ मेला में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु इलाहाबाद जाते हैं। मकर संक्रांति पर स्नान करने वालों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने अतिरिक्त बसों तके संचलान की योजना बनाई है। माघ मेला स्पेशल बसों का संचालन मकर संक्रांति से दो दिन पूर्व 12 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इस दौरान जौनपुर रोडवेज डिपो से भी 35 बसों को माघ मेला स्पेशल के रूप में संचालन किया जाएगा। जिले में कुल 94 सरकारी व नौ अनुबंधित बसें हैं। माघ मेला स्पेशल बसें भी इसी में से होंगी। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन