{"_id":"5a5515ac4f1c1b0a788b7a71","slug":"15155257244-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए लाभार्थियों का नाम फिर जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गए लाभार्थियों का नाम फिर जोड़ने की मांग
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सदर तहसील क्षेत्र के धनेजा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक देकर जनवरी माह में खाद्यान्न वितरण के दौरान 53 लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड की सूची से हटाने की शिकायत की। उन्होंने लाभार्थियों का नाम सूची में शामिल करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 53 लाभार्थियों का नाम पात्र गृहस्थी में शामिल था। इनको दिसंबर माह में राशन का वितरण भी किया जा चुका है लेकिन जनवरी माह में दुबारा राशन वितरण के दौरान उनका नाम सूची में नहीं पाया गया। उनको राशन नहीं मिल पाया है। जिस पर रोष प्रकट करते हुए राशन कार्ड सूची से हटाए गए लाभार्थियों का नाम सूची में शामिल करने की मांग की है। पत्रक देने वालों में बसंतलाल, राकेश कुमार, अनीता देवी, सरोजादेवी, लक्ष्मीना, इंद्रावती, माधूरी, प्रियंका देवी, करमराज आदि रहे।