फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीसी टीवी कैमरा और वायस रिकार्डर से लैस हुए केंद्र

सीसी टीवी कैमरा और वायस रिकार्डर से लैस हुए केंद्र

Wed, 06 Feb 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीसी टीवी कैमरा और वायस रिकार्डर से लैस हुए केंद्र

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सात फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसी कैमरा और वायस रिकार्डर लग गए हैं। सभी केंद्रों पर चहारदीवारी बनाई गई है। केंद्र व्यवस्थापकों ने खिड़की और दरवाजों को भी दुरुस्त करा लिया है। इस तरह नकल विहीन परीक्षा की तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा की निगरानी स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेगी।

शासन और प्रशासन की सख्ती के चलते केंद्र व्यवस्थापक भी परीक्षा को लेकर सहमें हुए हैं। सुचितापूर्ण पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए 38 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 56 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा के लिए ड्यूटी में कुल 7698 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। इस बार सभी कक्ष निरीक्षकों को आईकार्ड जारी किया गया है। इससे इस बात की जानकारी हो सकेगी की किस कोड का कक्ष निरीक्षक किस परीक्षा केंद्र पर तैनात किया गया है। जिले में इस बार परीक्षा के लिए 255 केंद्र बनाए गए हैं।घोषित किए गए है। हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इन सब की निगरानी के लिए हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बोर्ड परीक्षा में 193266 छात्र शामिल होंगे। हाईस्कूल के 104501 और इंटरमीडिएट में 88765 छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed