{"_id":"5c4dfb04bdec225eb65ded52","slug":"151548614404-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैव्या को डा. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल मिलने से खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैव्या को डा. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल मिलने से खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। शेरवा गांव की बेटी शैव्या सिंह को शनिवार को गणतंत्र दिवस पर बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने डॉ शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल दिया। यह सम्मान उसे स्नातक (कृषि संकाय) के शैक्षिक सत्र 2017-18 में उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि के लिए दिया गया है।
जनता इंटर कालेज रतनूपुर में प्रवक्ता देवेंद्र प्रताप नारायण सिंह की बड़ी बेटी शैव्या ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की 12वीं की परीक्षा में 97.8 फीसदी अंक हासिल किए थे। बीएससी एजी में 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। शैव्या सफलता श्रेय अपनी माता शिक्षिका मीनाक्षी सिंह व गुरुजनों कोदेते हैं। जिस समय शैव्या को पदक मिल रहा था उसी समय उससे तीन साल छोटी बहन रम्या सिंह राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड देख रही थी। रम्या वर्ष 2018 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर पूर्वांचल की टॉपर बनी थी। उसकी इस उपलब्धि के लिए उसे परेड में शामिल होने का मौका मिला था। मिरिंडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए की छात्रा है। रौम्या के पिता ने बताया कि टीवी पर चल रहे परेड के सीधा प्रसारण में अपनी बेटी को प्रधानमंत्री बॉक्स में देखना उन लोगों के लिए विशेष उपलब्धि है।