फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रामीण इलाकों में नहीं है अलाव की व्यवस्था

ग्रामीण इलाकों में नहीं है अलाव की व्यवस्था

Sat, 06 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में नहीं है अलाव की व्यवस्था

विज्ञापन
मछलीशहर। हफ्ते भर से जिले में भीषण शीतलहर चल रही है। सिके बावजूद ग्रामीण इलाकों में प्रशासन ने लोगोें को ठंड से बचाने के इंतजाम नहीं किए हैं। अभी पूरी तरह कंबल का वितरण नहीं किया गया है और पर्याप्त अलाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं।

प्रशासन ने नगर में 18 तथा ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में पांच जगह अलाव की व्यवस्था की गई हैं। मगर ठंड की हालत को देखते हुए यह नाकाफी साबित हो रहा है। मछलीशहर तहसील में कुल 512 राजस्व गांव है। ठंड से बचाव के लिए गरीबों को सहायता देने के उद्देश्य से कम्बल वितरित किया जाता है। साथ लेखपालों के माध्यम से गांवों की चट्टी चौराहे पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाती रही है। तहसील में 1200 कम्बल खरीदकर वितरित किए जा रहे है। चालू वर्ष में ठंड से बचाव के लिए किए गए इंतजाम के बारे मे तहसीलदार सन्तोष सोनकर ने बताया कि1200 कम्बल बांटने के लिए आए थे। जिनका वितरण करवाया गया है। सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर समेत अन्य ग्रामीण बाजारों में पांच जगह तहसील प्रशासन द्वारा तथा नगर पालिका और नगर पंचायत में नगर निकाय द्वारा अलाव जलाए जा रहे हैं। इस प्रकार प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष अलाव जलाने का कोई इंतजाम नहीं है। सरकारी अस्पताल में गुरुवार रात ड्यूटी पर तैनात फार्मेसिस्ट ने बताया कि दो लोगों को इलाज के लिए लाया गया था, जिन्हें ठंड लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed