फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुपोषण से बचने के लिए दी जानकारी

कुपोषण से बचने के लिए दी जानकारी

Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
कुपोषण से बचने के लिए दी जानकारी
विकास खंड सभागार में गुरुवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में सरकार की महत्वपूर्ण योजना शबरी योजना के विषय में विस्तार से बताया गया। जिसमें शबरी योजना में जीरो से लेकर तीन साल तक के बच्चों को कुपोषण से बचने व रोकथाम के लिए शबरी संकल्प अभियान संचालित करके इससे छुटकारा मिल पाएगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी खुर्शीद बानो ने आंगनवाडी, कोटेदार, स्वास्थ्य विभाग की उपस्थिति में शबरी योजना के तहत कुपोषण से बचने के की जानकारी दी। कहा कि गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जाच आंगनबाडी केन्द्र पर मासिक अनुपूरक पोषाहार वितरण करना, घर-घर भ्रमण कर इसकी जानकारी कर पोषाहार वितरण करना, पंचायत विभाग खुले में शौच से मुक्ति के लिए शौचालय बनाना, प्राथमिक विद्यालय पर जल वोरिंग की उपलब्धता, ग्राम विकास से कुपोषित परिवार को जाबकार्ड उपलब्ध कराना, खाद्य विभाग ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उन्हें राशन कार्ड की व्यवस्था करें, जिससे कुपोषण होने से बचा जा सके। बैठक में बीडीओ रामदरश चौधरी, चिकित्साअधिक्षक डा. सूर्यभान, एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार मिश्रा, सुरेश मिश्र, चंद्रेश यादव, मुमताज अहमद, जसवंत मौर्य, आगनबाडी मीरा सिंह, पुष्पा विश्वकर्मा, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed