{"_id":"5a4d2fa74f1c1bcf6d8b7b80","slug":"151500807919-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा पालिका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर नंबर वन बनने की तैयारी में जुटा पालिका प्रशासन
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका प्रशासन स्वच्छता के मामले में सूबे में अव्वल बनने का तमगा हासिल करने की तैयारी में जुट गया है। नगर को स्वच्छ बनाने के लिए वाहनों का रूट चार्ट व सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का जीओ टैगिंग का कार्य जोरों पर है। इसी माह में शासन से स्वच्छता सर्वेक्षण टीम के आने की संभावना है।
टीम नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण कर स्वच्छता की जांच करके अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे।पिछले वर्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर इस मामले में पहले स्थान पर रहा। इस साल भी पहले स्थान पर रहने के लिए नगर पालिका अभी से तैयारी शुरू कर दी है। वार्डों को ओडिएफ करने के काम में तेजी लाई जा रही है। इस वित्तीय वर्ष में कुल 24 वार्डों में 1780 शौचालय बनवाकर ओडिएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 18 वार्डों को 1380 शौचालय बनवाकर ओडिएफ कर दिया गया है। शेष बचे छह वार्डों में भी 400 शौचालय बनवाकर इसी माह में पालिका प्रशासन ओडिएफ कर देना चाह रहा है। इसके अलावा कू़ड़ा उठाने के वाहनों का रूट चार्ट, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का जीओ टैकिंग करने, 39 वार्डों में पर्यावरण प्रोत्साहन समिति का गठन, कामर्शियल एरिया में रात में सफाई कराने और डोर टू डोर कूड़ा उठवाने का कार्य तेजी लाई जा रही है।
कोट:
जनवरी माह में शासन से स्वच्छता सर्वेक्षण टीम आने की संभावना है। नगर पालिका पिछले वर्ष की तरह इस बार भी स्वच्छता में नंबर वन पर रहे। इसके लिए नगर को स्वच्छ बनाने के लिए लक्षित वार्डो को ओडिएफ करने, वार्डो में पर्यावरण प्रात्साहन टीम गठित करने आदि कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कृष्णचंद्र
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर