{"_id":"5a43ed994f1c1bfc0f8b64ee","slug":"151440133720-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव के लिए निकाला कैंडिल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव के लिए निकाला कैंडिल मार्च
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव के लिए कैंडिल जुलूस निकालते टीडी कालेज के छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। छात्र नेता हर्षित सिंह के नेतृत्व में टीडी कालेज गेट से कैंडिल मार्च निकालकर जेसीज तक मार्च किया।
कैंडिल में शामिल छात्रों ने कहा कि राजनैतिक पनाह मिलने के कारण प्राचार्य हठधर्मिता दिखा रहे हैं। सरकार की मंशा है कि सभी कालेजों में चुनाव हो और छात्र राजनीति आगे बढ़े लेकिन टीडी कालेज में छात्र राजनीति को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कालेज प्रशासन छात्र हितों की अनदेखी कर रहा है। छात्रों ने कैंडिल मार्च निकालकर अपने हक की मांग की। कहा कि छात्र कालेज प्रशासन की तानाशाही से डरने वाले नहीं है। छात्र संघ हमारा अधिकार है। कालेज प्रशासन को हरहाल में चुनाव कराना होगा। छात्र किसी हद तक आंदोलन के लिए तैयार हैं। इस मौके पर शुभम सिंह, सर्वेश पटेल, अवनीश, अंशुमान सिंह, वेद प्रकाश सिंह, विपिन यादव आदि मौजूद थे।