{"_id":"5a429e0c4f1c1b0d698c4670","slug":"151431543418-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। रविवार को पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी बेटी घर से गांव मेें किसी काम से गई थी। उसी वक्त उसके गांव के एक युवक उसकी बेटी को पकड़ कर एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। लेकिन बेटी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी पकड़े जाने के भय से उसको छोड़ कर फरार हो गया। रात में वह राबर्ट्सगंज से काम कर घर गया तो उसकी बेटी ने उससे आपबीती सुनाई। रविवार को बेटी को लेकर पिता ने कोतवाली पहुंच कर घटना की सूचना दी। पुलिस का कहना मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। लेकिन वह अपने घर से फरार है। कहा कि जांच में शिकायत सही निकली तो आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन