{"_id":"5a395b034f1c1b96368b5873","slug":"15137084412015-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर में नामांकन करते अधिवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। मछलीशहर तहसील अधिवक्ता समिति के चुनाव के लिए हुए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए पंद्रह दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए। मतदान 27 दिसंबर को होगा।
नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए दिनेश चंद्र सिन्हा, महामंत्री पद के लिए श्याम सुंदर यादव व राम चंद्र पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शिव प्रताप मिश्र, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए अवनींद्र कुमार दूबे, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए अजय कुमार दूबे, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए राकेश कुमार सिंह ने पर्चा भरा। सदस्य कार्यकारिणी सीनियर पद के लिए विजय बहादुर यादव, राम सिंह यादव, प्रेमबिहारी यादव व ब्रह्मदीन यादव और सदस्य कार्यकारिणी जूनियर पद हेतु अशोक कुमार विश्वकर्मा, पवन कुमार गुप्ता, आशीष कुमार चौबे व शैलेश कुमार यादव ने नामांकन किया । नामांकन का कार्य एलर्स कमेटी व चुनाव अधिकारी केदारनाथ यादव, रामजी गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह व अशोक कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुआ। 21 व 22 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। इसके साथ ही 23 दिसंबर को चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों की क्वालीफाइंग स्पीच का आयोजन अधिवक्ता भवन में किया जाएगा।