फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गलत कार्य का विरोध करने करें महिलाएं: सीओ

गलत कार्य का विरोध करने करें महिलाएं: सीओ

Sat, 09 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
गलत कार्य का विरोध करने करें महिलाएं: सीओ
डायट परिसर में विकलांग बच्चों को संबोधित करते एसपी केके चौधरी
मछलीशहर। घरेलू हिंसा और नारी सशक्तिकरण के तहत पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आयोजित समारोह में क्षेत्राधिकारी सौम्या पांडेय ने कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी या बर्ताव करने वाले लोगों के विरुद्ध 1090, 181 या 100 नम्बर पर महिलाए तत्काल सूचना दें। गलत कार्यो की अनदेखी करने के बजाय गलत कार्यो का विरोध करने का दृष्टिकोण महिलाओं को बनाना चाहिए।
विज्ञापन

समारोह का आयोजन माता पिता इंटर कालेज बरहता में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में महिला समाख्या की जिला समन्वयक रजनी सिंह ने कहा कि कानून बनाने या मंच का गठन करने से समस्या का निदान नही होता हैं। महिलाओं को आगे आकर अपने साथ हो रहे गलत व्यवहार के प्रति आवाज उठाने की जरूरत है। प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा ने शासन द्वारा महिलाओं के सुरक्षा हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम को प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह, प्रवक्ता रमाशंकर शुक्ल,जन विकास संस्थान कीबीनू सिंह और मनोज , विद्यालय के शिक्षक श्यामधर मिश्र ने भी सम्बोधित किया।संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed