{"_id":"5a2adb944f1c1bd1408bbe07","slug":"151275829915-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर परीक्षा पर विवि की कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर परीक्षा पर विवि की कड़ी नजर
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा देते विद्यार्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में कक्ष निरीक्षकों ने बीटेक के एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका लेकर उसको दूसरी कापी दे दी गई। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षा विभाग को नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया। परीक्षकों को किसी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। पहले दिन पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सेमेस्टर परीक्षा के लिए उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान को केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं दो पालियों सुबह 10 बजे से एक बजे और दूसरी पाली में दो से पांच बजे तक परीक्षा हो रही है। शुक्रवार को पहली पाली में एप्लाइड साइकोलाजी, एमसीए समेत अन्य विषयों के 540 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित रहे। वहीं दूसरी पाली में एमबीए, फार्मेसी के 450 छात्र परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। पहली पाली में बैक पेपर की परीक्षा दे रहा एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। परीक्षा के समन्वयक डा. सौरभ पाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ पर्यवेक्षक डा. राजकुमार सोनी, डा. रजनीश भाष्कर, डा. मानस पांडेय, डा. अजय द्विवेदी आदि मौजूद थे।