फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रों का हंगामा

छात्रों का हंगामा

Thu, 07 Dec 2017 12:53 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
छात्रों का हंगामा
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे टीडी कालेज और राज कालेज के छात्रों ने बुधवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा किया। दो सौ से अधिक की संख्या में विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने प्रशासनिक भवन समेत मुख्य गेट का ताला बंद कर नारेबाजी की। सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा नियंत्रक समेत विश्वविद्यालय के कई अधिकारी व व तीन सौ से अधिक कर्मचारी कार्यालय में बंद रहे। शाम को भारी पुलिस बल और पीएसी पहुंची तो गेट खोलवाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को मुक्त कराया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने छात्रों को मनाने की कोशिश की लेकिन वे मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। टीडी कालेज के छात्र नेता गौरव सिंह ने मांग पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। बाद में धरना खत्म हो गया।
विज्ञापन

टीडी कालेज और राज कालेज के छात्र चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। चार दिसंबर को टीडी कालेज में छात्रों ने गेट बंद कर हो हल्ला मचाया था। छात्र नेता चाहते हैं कि पहले चुनाव करा लिया जाए फिर परीक्षा बाद में कराई जाए। जबकि पूविवि ने बीएड और एलएलबी की परीक्षा के लिए 14 दिसंबर से कराने के लिए कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। परीक्षा तिथि टलवाने और छात्र संघ का चुनाव पहले कराने की मांग को लेकर बुधवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे। पहले छात्रों ने अपनी मांग को लेकर नारेबाजी की लेकिन घंटे भर बीतने के बाद भी कोई उनके पास नहीं पहुंचा तो 10:30 बजे प्रशासनिक भवन के गेट में ताला बंद कर दिया। वहां से नारा लगाते हुए छात्र मुख्य गेट पर पहुंचे वहां भी ताला लगा दिया। सूचना पर सरायख्वाजा थाने से पुलिस फोर्स पहुंची लेकिन छात्रों के गुस्से के आगे पुलिस नहीं टिक सकी। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह समेत 300 कर्मचारी प्रशासनिक भवन के अंदर बंद हो गए। परिसर में मौजूद लोग भी गाड़ी लेकर बाहर निकलना चाह रहे थे लेकिन छात्रों ने किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। शाम पांच बजे एसपी ग्राणीण संजय राय, पीएसी औप पुलिस लाइन से फोर्स के साथ पहुंचे तो समझा बुझाकर गेट खोलवा दिया। परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता अजय द्विवेदी, चीप प्राक्टर संतोष कुमार, चीफ वार्डेन राजकुमार सोनी ने छात्रों को मनाने की कोशिश की लेकिन वे मांग पूरी होने तक धरने पर बैठने का एलान करते हुए छात्र नेता गौरव सिंह, शशांक सिंह, सचिन यादव, शिवम, मंगल, अर्पित, अविनाश सिंह, प्रेम यादव आदि मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन

कोट:
एक बार परीक्षा टल चुकी है। दोबारा नहीं टलेगी। सेमेस्टर परीक्षाएं (बीएड, एमएड, एलएलबी) 14 दिसंबर से ही शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की सुरक्षा के लिए डीएम और एसपी को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार सिंह
कुलसचिव पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed