फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Varanasi message police resonates among female students focusing safety vigilance awareness women empowerment

वाराणसी: छात्राओं के बीच गूंजा खाकी का संदेश, नारी शक्ति के बीच सुरक्षा; सतर्कता और जागरूकता पर जोर

Sat, 17 Oct 2026 02:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 17 Oct 2026 02:04 PM IST
सार

छात्राओं के बीच पुलिस ने सुरक्षा, सतर्कता और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई और छात्राओं को किसी भी अप्रिय स्थिति में सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग, शिकायत दर्ज कराने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इसका उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है।

विज्ञापन
Varanasi message police resonates among female students focusing safety vigilance awareness women empowerment
वाराणसी पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से शहर के आठ प्रमुख शिक्षण संस्थानों में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और पुलिस के बीच संवाद हुआ। बीएचयू के महिला महाविद्यालय, सनबीम वरुणा, संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल कोईराजपुर, वाराणसी पब्लिक स्कूल लोहता, डीएवी पीजी कॉलेज, आर्य महिला नागर मुरारका इंटर कॉलेज, राज मैनेजमेंट कॉलेज बाबतपुर और त्रिपदा पब्लिक स्कूल बड़ागांव में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने हक, अधिकार और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे। अच्छे सवाल करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया गया। 

विज्ञापन


साइबर अपराध और यातायात नियमों के बारे में बताया
सनबीम वरुणा में अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नम्रिता श्रीवास्तव ने कहा कि अपने अधिकारों के बारे में जानें। किसी से डरें नहीं, शर्म छोड़ें और खुलकर बात रखें। सोशल मीडिया पर अपरिचितों से दूरी बनाएं। खुद भी सजग रहें और परिवार के अन्य सदस्यों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करें। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुपमा मिश्रा ने किया।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया का करें सुरक्षित इस्तेमाल
राज मैनेजमेंट कॉलेज में मुख्य अतिथि गोमती जोन के अपर पुलिस उपायुक्त नृपेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एडीसीपी ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए उन्हें जागरूक रहने और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। संचालन प्रतिभा सिंह ने किया। निदेशक डॉ. अवधेश सिंह, प्रिंसिपल डॉ. रूपेश सिंह, सहायक निदेशक विवेक दुबे आदि मौजूद रहे।

सुरक्षा, सतर्कता बेहद जरूरी
संत अतुलानंद काॅन्वेंट स्कूल कोईराजपुर में मुख्य अतिथि एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर और फोटो साझा न करें। यदि कोई फोन या मेसेज करके या स्कूल-कॉलेज आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान करता है, तो हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि किसी भी असहज स्थिति को छिपाने के बजाय विश्वसनीय व्यक्ति से साझा करें। 

विज्ञापन

अनजान लोगों से दोस्ती न करें 
वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर में एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने कहा कि किसी अनजान नंबर से आए ओटीपी को साझा न करें। सोशल मीडिया पर अपनी निजता का ध्यान रखें और अनजान लोगों से दोस्ती न करें। लोहता थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी। डायरेक्टर शशिकांत गुप्ता, प्रिंसिपल प्रियंका सिंह और अभिषेक पांडेय ने स्वागत किया।

दूसरों को भी जागरूक करें
त्रिपदा पब्लिक स्कूल बड़ागांव में एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया। कहा कि सोशल मीडिया पर अपरिचितों से दूरी बनाएं। खुद भी सजग रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल न उठाएं। एसीपी ने बताया कि साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और ऐसे संदेशों का जवाब देने से बचें। प्रधानाचार्य अशोक पांडेय, उपप्रबंधक प्रेमचंद सिंह, ज्ञान सिंह माैजूद रहे।

विज्ञापन

शोहदों को लंगड़ा बनाकर ही छोड़ेंगे 
एमएमवी बीएचयू में भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार ने कहा कि यदि किसी चौराहे पर छेड़खानी होती है, तो अगले चौराहे पर पहुंचने से पहले शोहदों को पकड़कर लंगड़ा बनाकर ही छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायत करने पर पांच से सात मिनट में पुलिस छात्राओं के पास पहुंच जाएगी। बताया कि यदि खाते से पैसे निकल जाएं, तो 1930 पर जितनी जल्दी कॉल करेंगे, उतनी ही अधिक रकम वापस मिलने की उम्मीद होगी। प्राचार्य प्रो. रीता सिंह, डॉ. धीरेंद्र नाथ, डॉ. स्वतंत्र, डॉ. रुक्मिणी मौजूद रहीं। 

गलत बात पर उठाएं आवाज
आर्य महिला नागर मुरारका इंटर कॉलेज, चेतगंज में मिशन शक्ति प्रभारी आदर्शिका पटेल ने कहा कि किसी गलत व्यवहार की स्थिति में अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और पुलिस को सूचना दें। साइबर प्रभारी चेतगंज अभिषेक कुमार सिंह ने छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। उपनिरीक्षक अंकिता, बंटी खरवार, संजय चौहान, प्रिया चौहान और कृष्णा कुमार माैजूद रहे। 

अनजान से ओटीपी साझा न करें
डीएवी पीजी कॉलेज में कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह ने विद्यार्थियों को पुलिस के मैत्रीपूर्ण व्यवहार से अवगत कराया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। मिशन शक्ति की प्रभारी रोशनी नरवरिया ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना वन-टाइम पासवर्ड, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा न करें। स्वागत महाविद्यालय के मंत्री व प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने किया। संचालन पंच बहादुर सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed