फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Varanasi fired licensed revolver inside bank leaving female contractual employee injured trigger pressed

वाराणसी: बैंक में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली, महिला संविदा कर्मचारी घायल; इस लापरवाही से दब गया ट्रिगर

Sat, 17 Oct 2026 01:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 17 Oct 2026 01:57 PM IST
सार

वाराणसी में एक बैंक के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलने से महिला संविदा कर्मचारी घायल हो गई। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Varanasi fired licensed revolver inside bank leaving female contractual employee injured trigger pressed
बैंक में पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिवपुर के चांदमारी के क्राइस्ट नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई जो बैंक में संविदा पर कार्यरत कर्मचारी अनुराधा त्रिपाठी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर निवासी संजीव शुक्ला शुक्रवार को अपने बैंक खाते से संबंधित काम के सिलसिले में दोपहर करीब 2:30 बजे शाखा पहुंचे थे। संजीव शुक्ला एनएचआई कंपनी में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


बैंक में प्रवेश के दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर गार्ड को सौंप दी थी। गार्ड ने रिवॉल्वर को बैंक में रखी मेज की दराज में रख दिया। इसी दौरान करीब 2:40 बजे अनुराधा त्रिपाठी ने किसी काम से दराज खोली। तभी रिवॉल्वर नीचे गिर गई और अचानक गोली चल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कर रही जांच

गोली अनुराधा के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ीं। अचानक गोली चलने की आवाज से बैंक परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बैंक में मौजूद लोगों ने घायल कर्मचारी की मदद की। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

घायल अनुराधा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि संजीव शुक्ला मूल रूप से जौनपुर के निवासी हैं और वर्तमान में वाराणसी के लोढ़ान क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं। मामले में थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed