फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   312508 वोटरों के मुकाबले छपे 6.43लाख मत पत्र

312508 वोटरों के मुकाबले छपे 6.43लाख मत पत्र

Fri, 24 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
312508 वोटरों के मुकाबले छपे 6.43लाख मत पत्र
तहसील में मतपत्रों का बंडल बनाते कर्मचारी
जौनपुर। निकाय चुनाव के लिए मतदाताओं से दोगुना से भी कुछ अधिक मतपत्र छपवाए गए हैं। जिले में मतदाताओं की संख्या 312508 है जबकि कुल छह लाख 43 हजार 800 मतपत्र वाराणसी से छपकर आए हैं। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में बनाए गए रिटर्निंग आफिसर को मतपत्र सौंप दिए गए हैं। आरओ संबंधित तहसील में मतपत्रों का बंडल बनवाकर रखने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के तीन नगर पालिका परिषदों और छह नगर पंचायतों के चेयरमैन और सभासद पद पर 29 नवंबर को मतदान होगा। पूरे जिले में तीन लाख 12 हजार 508 मतदाता हैं। इसके सापेक्ष छह लाख 43 हजार 800 मतपत्र छपवाए गए हैं। चेयरमैन के लिए तीन लाख 21 हजार 900 मतपत्र और सभासद के लिए तीन लाख 21 हजार 900 मतपत्र छपे हैं। नगर पालिका जौनपुर में चेयरमैन और सभासद के लिए तीन लाख 86 हजार 400, नगर पालिका शाहगंज के लिए 44 हजार 400, नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के के लिए 30 हजार 600, नगर पंचायत बदलापुर के लिए 30 हजार 400, नगर पंचायत जफराबाद के लिए 18 हजार 200, नगर पंचायत खेतासराय के लिए 31 हजार 400, नगर पंचायत केराकत के लिए 23 हजार 600, नगर पंचायत मछलीशहर के लिए 41 हजार 600, नगर पंचायत मडिय़ाहूं के चेयरमैन और सभासद लिए 37 हजार 200 मतपत्र छपे हैं। इन मतपत्रों को गुरुवार को आरओ को सौंप दिया गया। मतपत्र पाते ही आरओ ने संबंधित तहसीलों पर बूथवार बंडल बनवाना शुरू कर दिया है। इस दौरान मतदाताओं के हिसाब से मतपत्रों का बंडल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

छह लाख 43 हजार 800 मतपत्र छप कर आए हैं। सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के आरओ को मतपत्र मुहैया करा दिए गए हैं। प्रभारी मत पत्र अधिकारी, कमलेश सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed