फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कारोबारी और बेरोजगारों को लुभाया

कारोबारी और बेरोजगारों को लुभाया

Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी और बेरोजगारों को लुभाया
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कारोबारी, बेरोजगार और फुटपाथ पर कारोबार करने वाले फेरी कारोबारियों को लुभाने की कोशिश की। साथ ही सपा और बसपा को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकायों में तैनात सफाई कर्मचारी जितनी मेहनत करते हैं उसके अनुसार उन्हें वेतन नहीं मिल पाता। शहर में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वालों को परेशानी होती है। उनकी समस्या को दूर करने के लिए सरकार फेरी नीति बना रही है जिससे उन्हें सहूलियतें मिलेंगी। फुटपाथ कारोबारियों का पंजीकरण करा लिया गया है। शहर में जाम की समस्या से भी मुक्ति दिलाई जाएगी। कहा कि 15 वर्षों में सपा और बसपा ने व्यवस्था को चौपट कर दी थी। नगर निकाय को पंगु बना दिया गया था। भाजपा इसे सक्षम बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि शहर में जहां तीन भी मकान होंगे उन्हें निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। कहा कि सरकार रोजगार के अवसर सृजित कर रही है। नौजवानों को रोजगार के लिए मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली जैसे महानगरों में नहीं जाना होगा। कहा कि दीपावली के एक दिन पहले अयोध्या जगमगाया था। इस इस बार दीपावली आने पर प्रदेश के सभी 653 नगर निकाय जगमग होंगे। उन्होंने शहर में पांच लाख 60 हजार गरीबों आवास देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि 2022 तक कोई गरीब छत के लिए मोहताज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed