{"_id":"5a088e324f1c1bc8678badf3","slug":"151051023219-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कंट्रोल ने दंपती की फोन पर कराई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कंट्रोल ने दंपती की फोन पर कराई बात
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। ट्रेन में यात्रा के दौरान पति अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था कि अचानक फोन का संपर्क टूट गया। लगातार तीन घंटे तक प्रयास करने के बाद भी फोन पर संपर्क स्थापित नहीं हुआ। किसी अनहोनी की आशंका से परेशान पत्नी ने रेलवे कंट्रोल से मदद मांगी तो ट्रेन के जंघई स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ के सिपाही ने दोनों की बात कराई। बात होने के बाद यात्री की पत्नी और उसके परिवार के लोग संतुष्ट हुए।
बांद्रा से गाजीपुर जाने वाली 19041 बांद्रा गाजीपुर एक्सप्रेस ट्रेन से जौनपुर निवासी विजय सिंह आगरा से जौनपुर आ रहे थे। उनका आरक्षण एस सेवन की 32 नंबर बर्थ पर था। वह आगरा से ट्रेन में सवार हुए। सफर के दौरान सुबह करीब नौ बजे विजय सिंह अपनी पत्नी रुपाली सिंह से फोन पर बात कर रहे थे कि फोन का संपर्क टूट गया। उनकी पत्नी लगातार फोन कर रही थी लेकिन फोन दोबारा नहीं मिला। तीन घंटे तक हैरान होने के बाद किसी अनहोनी की आशंका से परेशान महिला ने रेलवेे कंट्रोल से मदद मांगी। महिला ने दोपहर करीब 11:50 पर जब रेलवे कंट्रोल को फोन किया तो उस वक्त ट्रेन जंघई पहुंचने वाली थी। रेलवे कंट्रोल ने महिला को मदद का भरोसा देते हुए आरपीएफ जंघई को सूचना दी और यात्री की उसकी पत्नी से बात कराने का निर्देश दिया। ट्रेन करीब 12:40 बजे जैसे ही जंघई स्टेशन पर पहुंची तभी आरपीएफ के सिपाही प्रमोद सरोज एस सेवन कोच में पहुंच गए और सीट संख्या 32 पर सफर कर रहे विजय सिंह की उनकी पत्नी से फोन पर बात कराई। इसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। विजय सिंह ने बताया कि बातचीत के दौरान उनके मोबाइल फोन से अचानक नेटवर्क गायब हो गया था जिससे वह दोबारा परिवार से संपर्क नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का भी अंदाजा नहीं था कि अचानक बातचीत का संपर्क टूटने से परिवार के लोग हैरान हो जाएंगे। अगर उन्हें इस बात का जरा भी एहसास रहा होता तो कोच में सफर कर रहे किसी भी यात्री से फोन के लिए मदद मांग लेता। बहरहाल विजय सिंह के अलावा उनकी पत्नी रूपाली सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों ने इस मदद के लिए रेलवे कंट्रोल को धन्यवाद दिया है।