{"_id":"59e3ad984f1c1b6d548b77a5","slug":"150809340313-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान घाट को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान घाट को लिया गोद
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर के हनुमान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने हनुमान घाट को गोद लिया। अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
सफाई अभियान शुरू होने के पहले शहर कोतवाल शशिभूषण राय ने हनुमान घाट पर पांच कूड़ादान रखवाया। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों को घाट व नदी को साफ रखने की शपथ दिलाई। सफाई कार्य में विशेष सहयोग देने के लिए नगर पालिका कर्मियों एवं स्वच्छता गोमती अभियान के पदाधिकारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने पुलिस प्रशासन की ओर से हनुमान घाट को गोद लेने की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर नगर क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र कुमार, सिपाह चौकी प्रभारी बालेंद्र यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, बृजेश मौर्य, आलोक वैश्य, किशोर खन्ना, अंकित, विशाल अग्रहरि, कृष्णकांत साहू, अंकित अग्रहरि, घनश्याम सेठ, ओमकार, संजय गुप्त, आनंद निषाद बच्चा, ओम प्रकाश गुप्ता, डा. कमलेश निषाद, चन्दन निषाद आदि उपस्थित रहे।