{"_id":"59dd19e84f1c1bd0538b6e0c","slug":"15076623725-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से विवाहिता की मौत, दूसरा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से विवाहिता की मौत, दूसरा पीड़ित
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
डोभी/मछलीशहर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में डेंगू से पीड़ित विवाहिता की मौत की खबर है जबकि मछलीशहर कस्बा के पुरानीबाजार निवासी युवक डेंगू से पीड़ित है। उसे इलाहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चंदवक के अहिरौली गांव निवासी राम प्रकाश दुबे की पत्नी रेनू (25) दो महीना पहले अपने मायके शेरपुर चिरैयाकोट मऊ गई थी। बुखार होने पर मायके वालों ने चिरैया कोट में अप्रशिक्षित डाक्टर से उसका इलाज करवाया लेकिन तबीयत बिगड़ती गई। उसे वाराणसी के बीएचयू में इलाज चल रहा था इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बीएचयू में डाक्टर ने बताया कि रेनू डेंगू से पीड़ित थी। हालांकि कि जिले के स्वास्थ्य महकमे को ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उधर, मछलीशहर नगर के पुरानीबाजार निवासी आशीष चौबे (35) कोटे की दुकान चलाता है। वह शुक्रवार को अचानक तेज बुखार से पीड़ित हुआ। आराम नहीं हुआ तो उसे इलाहाबाद ले जाया गया। जहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक वह डेंगू से पीड़ित है।