{"_id":"599c7ea54f1c1b8f248b45cb","slug":"1503428285590-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक युवक ने 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर मानवता को शर्मसार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
बुजुर्ग महिला सोमवार की रात घर के बाहर छप्पर में सो रही थी। परिवार के अन्य लोग गांव में हो रही कजरी सुनने गए थे। इसी बीच युवक महिला के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर किया तो आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तबतक युवक भाग निकला था। सूचना पर रात में ही प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद मौके पर पहुंचे। पीड़ित महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने नेवढ़िया क्षेत्र के घमहापुर निवासी महेंद्र यादव बोलारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिकल के लिए महिला को महिला कांस्टेबल के साथ जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।