{"_id":"598cb3434f1c1b1a308b47ec","slug":"15023931634-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बढ़ोतरी के लिए कुलपति से मिले छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट बढ़ोतरी के लिए कुलपति से मिले छात्र
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़े कालेजों में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर टीडी कालेज और राज कालेज के छात्रों का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को कुलपति से मिला। इस दौरान स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि सीट नहीं बढ़ने के कारण छात्रों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है जिससे वे भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
राज कालेज के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. आरआर यादव ने मिलकर कालेज में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में सीटें बढ़ाने की मांग की। छात्रों ने कहा कि सीटें समय से नहीं बढ़ने से पठन पाठन प्रभावित होता है। छात्रों की समस्या को ध्यान में रखकर समय से सीटें बढ़ाई जाएं ताकि छात्रों को दाखिला मिल सके। प्रतिनिधि मंडल में शुभम, केके बिंद, आशीष. रमेश, शनि, पंकज, अंकित आदि शामिल थे। टीडी कालेज के छात्र सचिन सिंह, अभिषेक मौर्या, प्रवीन सिंह, राजवीर सिंह, सत्यार्थ सोनकर, आशीष सोनकर, सर्वेश कुमार, मनीष कुमार, किरन कुमार ने पत्रक सौंप कर सीट बढ़ाने की मांग की। उधर, मड़ियाहूं पीजी कालेज के प्राचार्य डा. एसके सिंह का कहना है कि सीटें बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन दिया गया है लेकिन अभी तक सीट वृद्धि पर निर्णय नहीं हो सका।