फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिला स्तर पर खिलाड़ियों के लिए खुलेगा प्रशिक्षण केंद्र

जिला स्तर पर खिलाड़ियों के लिए खुलेगा प्रशिक्षण केंद्र

Mon, 07 Aug 2017 12:30 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तर पर खिलाड़ियों के  लिए खुलेगा प्रशिक्षण केंद्र
मंत्री चेतन चौहान ने किया ‌निरीक्षण
जौनपुर। खेलकूद व युवा कल्याण कौशल विकास योजना मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने हर जिले में प्रशिक्षण केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। लखनऊ में खिलाड़ियों को मुफ्त प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। खेल के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ रखने का खाका सरकार ने तैयार किया है।
विज्ञापन

विधायक दिनेश चौधरी के आवास पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए कटिबद्ध है। इस दिशा में आईटीआई में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईटीआई में होटल, इंडस्ट्री, कंप्यूटर प्रशिक्षण, मोबाइल मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योगी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रशिक्षण के लिए नई तकनीक की मशीनें केंद्रों में लगाई जा रही हैं। खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इससे पहले उन्होंने विधायक के साथ सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम का निरीक्षण किया। स्टेडियम परिसर की मरम्मत कराने के साथ जर्जर भवनों को गिराने का निर्देश दिया। उन्होंने खेल अधिकारी रुस्तम खान से खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला और पुरुष कोच को निर्देश दिया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें कुशल खिलाड़ी के रूप में तैयार करेें। क्रीड़ा मैदान को बेहतर बनाएं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वह प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकें। निरीक्षण के दौरान साथ विधायक दिनेश चौधरी, खेल अधिकारी रुस्तम खां और राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed