{"_id":"59779a094f1c1b82768b475b","slug":"15010105218-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने फसली ऋण मोचन योजना की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने फसली ऋण मोचन योजना की समीक्षा
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
डीएम की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में फसली ऋण मोचन योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होेंने बैंकवार भू-लेख मैपिंग फीडिंग के प्रगति की जानकारी ली। कहा कि किसानों के आधार नंबर उनके फसली ऋण खाते से लिंक किए जाएं।
एलडीएम एमपी राय ने जिलाधिकारी को बताया कि जिले के 17 बैंकों की 262 बैंक शाखाओं में कुल कर्जदार किसानों की संख्या 98509 है। अब तक 95689 कृषकों की फीडिंग की गई है। अवशेष 2418 किसानों की फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। ऋण योजना से लाभान्वित किसानों की फीडिंग करने के मामले में प्रदेश में जिले का 22वां स्थान है। डीएम ने कहा कि आधार कार्ड वाले किसानों की संख्या 34375 है। इनको प्रथम बार में 27 जुलाई को एनआईसी से डाटा निकालकर सभी उप जिलाधिकारियों को सत्यापन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर 27 जुलाई की शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सभी उप जिलाधिकारी, बैंकों के अधिकारी एवं समिति के सदस्यों के साथ बैठक की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, एडीएम आरपी मिश्र, एलडीएम एमपी राय, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, एआर कोआपरेटिव डॉ. गणेश गुप्ता उपस्थित रहे। (ब्यूरो)