{"_id":"596d09654f1c1b08758b4650","slug":"1500318123220-31-28-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने मांगा सुझाव 20-31-28","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने मांगा सुझाव 20-31-28
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शाही किले में स्वास्थ्य लाभ के लिए मार्निंग वाक करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को वार्षिक पास जारी करने के मसले पर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने स्थानीय कार्यालय से सुझाव मांगा है।
वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक संस्था मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन के तमाम सदस्य प्रतिदिन स्वास्थ्य लाभ के लिए शाही किले में मार्निंग वाक करते हैं। इसके लिए उन्हें वार्षिक पासि जारी किया जाता था। एक जुलाई से वार्षिक पास पर रोक लगा दी गई है। इससे खफा मार्निंग वाकर्स एसोसिएशन, उद्योग व्यापारमंडल व अन्य सामाजिक संगठनों ने महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को पत्र लिखकर पुरानी व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग की है। लोगं की मांग पर महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग नई दिल्ली ने स्थानीय कार्यालय जौनपुर से सुझाव मांगा है। जिला प्रशासन की तरफ से भी पुरातत्व विभाग को पुरानी वार्षिक पास की व्यवस्था को बहाल किए जाने की मांग की गई है।