फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 thousand passengers travelled free in roadways buses in two days

Jaunpur News: दो दिन में रोडवेज की बसों से 15 हजार यात्रियों ने की मुफ्त यात्रा

Sat, 09 Aug 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
15 thousand passengers travelled free in roadways buses in two days
जौनपुर रोडवेज डिपो परिसर में सीट पाने की जल्दबाजी में बस पर सवार होते यात्री। - फोटो : संवाद
जौनपुर। रक्षाबंधन पर शनिवार को दिन भर रोडवेज की बसों में भीड़ लगी रही। शुक्रवार की सुबह से ही रोडवेज की बसों से बहनों ने भाइयों के घर पहुंचना शुरू कर दिया था। शनिवार को भीड़ और बढ़ गई। दो दिन में करीब 15 हजार यात्रियों ने रोडवेज की बसों से मुफ्त यात्रा की।
विज्ञापन


जौनपुर डिपो में कुल 97 बसें हैं। ये बसें प्रतिदिन लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ शाहगंज, मिर्जापुर आदि जगहों पर संचालित की जाती हैं। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शुक्रवार सुबह से शुरू हो गई। इसके साथ शासन की ओर से महिला के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त सफर किए जाने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया। इसके बाद सुबह से ही बस डिपो व बस स्टैंडों पर महिला व पुरुष यात्रियों की भीड़ लगी रही। बस डिपो परिसर में पहुंचते भी भर जा रही है। सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच धक्कामुक्की की स्थिति बन जा रही थी। डिपो के अधिकारियों के मुताबिक पहले दिन शुक्रवार को 4580 यात्रियों ने तीन लाख 94 हजार रुपये का मुफ्त यात्रा की। दूसरे दिन शनिवार को करीब छह हजार यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। इस संबंध में जौनपुर डिपो के इंचार्ज बीके सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों से बहनों के साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। दो दिन में करीब 15 हजार यात्रियों ने मुफ्त यात्रा का लाभ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed