{"_id":"59627b8e4f1c1bdd7e8b471c","slug":"14996264411719-16-50-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मेल से उचक्कों ने आभूषण भरा बैग उड़ाया 19-16-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मेल से उचक्कों ने आभूषण भरा बैग उड़ाया 19-16-50
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाब मेल में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का उचक्कों ने आभूषण से भरा बैग उड़ा दिया। महिला के मुताबिक बैग में 45 हजार नकद और लाखों रुपये कीमत के गहने थे। बैग चोरी होने की जानकारी होने पर महिला ने मैसेज के माध्यम से जीआरपी वाराणसी को सूचना दी। जीआरपी वाराणसी को जब महिला का मैसेज मिला तो ट्रेन वाराणसी से आगे के लिए रवाना हो चुकी थी। जीआरपी जंघई को महिला से मिलकर शिकायत दर्ज करने को कहा गया। ट्रेन जंघई रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी ने पीड़ित महिला से मिलकर घटना की जानकारी ली और केस दर्ज किया।
पंजाब की हरप्रीत कौर पंजाब मेल से पंजाब जा रही थी। स्लीपर कोच एस वन में उनका आरक्षण था। वह हावड़ा से वाराणसी पहुंची तो उनका बैग गायब था। जानकारी होने पर उनके होश उड़ गये उसने इसकी जानकारी तत्काल रेलवे को दिया तब तक ट्रेन वाराणसी से निकल चुकी थी।