{"_id":"595be7e64f1c1b38398b4742","slug":"14991954184-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने नपा के दावे को किया फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने नपा के दावे को किया फेल
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। बारिश ने नालियों व नालों की सफाई कराने का नगर पालिका के दावे को फेल साबित कर दिया है। मूसलाधार बारिश नहीं होने के बाद भी मुहल्लों में गंदा पानी जमा होने लगा है। कई स्थानों पर लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। जिससे मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर क्षेत्र के 31 नाले है। वही 31 वार्डों में नालियां हैं। जिनके द्वारा पानी निकासी होती है। लेकिन अधिकांश नालों व नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश व नालियों का गंदा पानी मोहल्लों में जमा हो रहे हैं। हुसैनाबाद, तारापुर कालोनी, ओलनंद गंज, कालीकुत्ती, रुहट्टा सहित अधिकांश मोहल्लों की नालियां जाम पड़ी हैं। जिससे बारिश का पानी नालियों से नहीं निकल पा रहा है। कई कालोनियों में गंदा पानी लोगों को घरों तक पहुंच गया है। अगर बारिश तेज हुई तो गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाएगा। वहीं नगर पालिका द्वारा मानसून आने से पहले शहर के नाले और नालियों की सफाई करा लेने का दावा कर रहा था। लेकिन नगर पालिका का यह दावा हल्की बारिश में ही फेल कर दिया है।
कोट:
मुहल्लों में जल जमाव नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी सफाई कर्मचारियों को जहां नालियां जाम हो उन्हें साफ करने आदि का निर्देश दे दिया गया है।
कृष्ण चंद्र
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका