फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संविदा पर रखे जाएंगे एक हजार चिकित्सक

संविदा पर रखे जाएंगे एक हजार चिकित्सक

Fri, 30 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
संविदा पर रखे जाएंगे एक हजार चिकित्सक
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे हो गए हैं। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। जनता के साथ जो वादा किया था उसे सरकार पूरा कर रही है। प्रदेश की सुधारने के लिए हर क्षेत्र में प्रयास जारी है। चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार के लिए शीघ्र ही संविदा पर एक हजार चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री वाजिदपुर स्थित एक होटल में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि 150 एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस के लिए अनुमति मिल गई है। 371 भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। छह हजार हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया गया। प्रदेश में तीन हजार भू-माफियाओं की सूची तैयार की गई है। जिसमें से आठ सौ को गिरफ्तार किया जा चुका है। 400 इनामी अपराधी से गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

बताया कि महिलाओं के लिए हेल्फ लाइन नंबर181 बनाया गया है। जिस पर फोन करने के बाद महिलाओं को हर तरह की सुविधा मिलेगी। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। आठ हजार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा दी गई है। आवागमन को सुचारू बनाने के लिए 80 हजार किमी सड़क गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। जिले में 12 सौ ट्रांसफार्मर बदले गए। 257 की क्षमता बढ़ाई गई। पीएम आवास योजना के तहत 9987 लोगों के खाते में धन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed