{"_id":"594977994f1c1b987f8b4656","slug":"14979870034-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्तार से बढ़ता है आपसी भाईचारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफ्तार से बढ़ता है आपसी भाईचारा
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। डा. एयू आजमी मेमोरियल ट्रस्ट अटाला मस्जिद की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कमाल आजमी ने की। डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र, एसपी शैलेश कुमार पांडेय और पूर्व विधायक अरशद खान के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने देश की तरक्की के लिए दुआ की।
डीएम सर्वज्ञराम ने मिश्र ने कहा कि रोजा इफ्तार से जहां एक दूसरे के प्रति आपसी प्रेम बढ़ता है वहीं एक दूसरे की मदद करने का मौका मिलता है। इस तरह के आयोजन में हम सभी को हिस्सा लेना चाहिए। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमाल आजमी ने सभी को बधाई दी। सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मो. अरशद खान ने कहा कि ट्रस्ट के गरीबों की सेवा की रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद ने सभी को रमजान की बधाई दी। कार्यक्रम में मौलाना आफाक ने मुल्क में शांति के लिए दुआ कराई। इस मौके पर डा. शकील, परवेज आलम, साजिद हमीद, मो. दानिस, हसन रजा, मो. अकरम, आफाक अहमद आदि मौजूद थे।