फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   148154 students of 9th and 11th will be promoted to the next class

अगली कक्षा में प्रोन्नत होंगे 9वीं और 11वीं के 148154 विद्यार्थी...

Mon, 31 May 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
148154 students of 9th and 11th will be promoted to the next class
जिले में कुल 641 माध्यमिक विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा नौ और ग्यारह के सभी 148154 विद्यार्थी सीधे अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिए जाएंगे। शासनस्तर से निर्देश जारी रहने के बाद विद्यालयों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डीआईओएस ने विद्यालयों से इसकी सूचना शीघ्र उपलब्ध कराने को भी कहा है। हालांकि प्रोन्नत नियमों को लेकर असंतोष बना हुआ है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि 9वीं व 11वीं की परीक्षा अधिकांश विद्यालयों में हो चुकी है। मूल्यांकन की बजाय सीधे प्रोन्नत करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

जिले में कुल 641 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन विद्यालय में कक्षा नौ में कुल 77793 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 39280 छात्र और 38513 छात्राएं शामिल हैं। इसी प्रकार 11वीं कक्षा में कुल 70361 विद्यार्थियों में 34640 छात्र और 35721 छात्राएं हैं। शासन से आदेश मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन 9वीं और 11 वीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत करने की तैयारी कर रहे हैं। अगले सत्र में इनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी बाधित न हो, इसीलिए शासन के आदेश पर अमल शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित रहा है। बोर्ड परीक्षाएं भी अधर में हैं। इसके चलते छात्रों में दुविधा की स्थिति बनी हुई थी। शासन ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा निरस्त कर की है। इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जुलाई में कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

वर्जन-
कक्षा नौ और ग्यारह के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए शासन के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इससे सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है। उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर उसकी सूचना उपलब्ध कराएं। -राजकुमार पंडित, डीआईओएस, जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed