फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रमजान के पाक माह में रोजा रखने से मिलता है 70 गुना ज्यादा सवाब

रमजान के पाक माह में रोजा रखने से मिलता है 70 गुना ज्यादा सवाब

Mon, 20 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
रमजान के पाक माह में रोजा रखने से मिलता है 70 गुना ज्यादा सवाब
जौनपुर। नगर के बलुआघाट मोहल्ला निवासी समाजसेवी फ़ाजिल सिद्दिकी के आवास पर रविवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें शीराज हिन्द की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सभी धर्म और वर्ग के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मोतीलाल यादव ने रोजेदारों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में रोजा रखने से 70 गुना ज्यादा सवाब मिलता है।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखलेश सिंह ने कहा कि नगर के लोगों का प्यार ही है कि सभी लोग एक दूसरे के त्योहारों में खुशी-खुशी शामिल होते हैं। रमजान के पाक महीने में रोजेदारों के बीच बैठकर इफ्तार करना अपने आप मे गर्व की बात है। सभासद इरशाद मंसूरी में कहा कि रमजान रहमत और बरकतों का महीना है। इस महीने की यही बरकत है कि आज सभी लोग एक स्थान पर इकट्ठा हुए है। दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मोतीलाल यादव ने रोजेदारों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में रोजा रखने से 70 गुना ज्यादा सवाब मिलता है। इस पाक महीने में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत में किया जाता रहा है। लेकिन जौनपुर की मिट्टी में वो खुशबू है कि यहां सभी वर्ग के लोग एक दूसरे के त्योहारों में बढ़- चढ़ कर शरीक होते हैं। मगरिब की अजान होते ही रोजेदारों ने इफ्तार किया और कारी अनीस अहमद ने नमाज अदा कराई। बाद नमाज मुल्क के अमन शांति के लिए दुआ कराई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई, मो. अजहर, सलीम पठान, उबैदुर्रह्म्मान सिद्दीकी, शकील मंसूरी, इंतेख़ाब मंसूरी, इस्माइल कुरैशी, कुँवर नितीश, उमेश मौर्य, शकील अहमद, शरीफ राईनी, मेराज मंसूरी, उस्मान अहमद, मो. आदिल सिद्दीकी, सभासद अलमास सिद्दीकी, अबुजर शेख, आदिल शेख, तनवीर आलम गुड्डु, शकील माज, मेराज अहमद राईनी, गुड्डु यादव, इमरान अहमद, महताब अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed