फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गैस सिलेंडरों पर स्टीकर लगाकर करें वोटरों को जागरुक-डीएसओ

गैस सिलेंडरों पर स्टीकर लगाकर करें वोटरों को जागरुक-डीएसओ

Sun, 24 Mar 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडरों पर स्टीकर लगाकर करें वोटरों को जागरुक-डीएसओ
जौनपुर। जिला पूर्ति कार्यालय में शनिवार को गैस वितरकों की बैठक हुई। जिसमें वोट डालने के लिए मतदाताओं को जागरुक करने पर जोर दिया गया। साथ ही गैस सिलेंडर पर मतदान करने से संबंधित स्टीकर लगाकर उपभोक्ताओं को देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अजयप्रताप सिंह ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। लेकिन यह तभी संभव है , जब सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए मतदाताओं को जागरुक करना आवश्यक है। उन्होंने गैस वितरकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी गैस उपभोक्ता आपके यहां आए उनको मतदान करने के लिए प्ररित करें। साथ ही गैस वितरण के दौरान गैस सिलेंडरों पर वोट देने का स्टीकर लगाया जाए। जिससे मतदाता जागरुक हो सके। इसके साथ ही गैस सिलेंडर वितरण के दौरान मतदाताओं से फार्म बी भी भरवाया जाए। जिससे मतदान करने से संबंधित उनकी राय पता चल सके। बैठक में अवनीश सिंह गौरव, वीरेंद्र कुमार, पंकज सिंह, अनुज सिंह व रतन सोनकर आदि गैस वितरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed