Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No entry for heavy vehicles in the city on Dhanteras-Diwali, e-rickshaw routes also changed

Jaunpur News: धनतेरस-दीपावली पर शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, ई-रिक्शा का भी बदला रूट

Fri, 06 Nov 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles in the city on Dhanteras-Diwali, e-rickshaw routes also changed
जौनपुर। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में चार दिन के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। पांच से आठ नवंबर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए भी अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। यातायात निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहनों के लिए निर्धारित डायवर्जन प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। जबकि भारी वाहनों के प्रवेश पर पांच से आठ नवंबर तक प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

इन मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन
1. कुत्तुपुर से आने वाले ई-रिक्शा :
शहर में आने वाले टोटो रिक्शा को शाहगंज पड़ाव तक ही आने दिया जाएगा। इसके आगे कोतवाली और शहर की तरफ कोई भी टोटो या ऑटो रिक्शा नहीं जाएगा।
2. पॉलिटेक्निक चौराहा :
यहां से बैटरी रिक्शा और चार पहिया वाहन ओलंदगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे।
3. मछलीशहर और बदलापुर पड़ाव :
दोनों पड़ावों से आने वाले बैटरी रिक्शा और ऑटो शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
4. जेसीस चौराहा : यहां से शहर में जाने वाले बैटरी रिक्शा और टेंपो पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को जोगियापुर, प्रेमगढ़ा, सद्भावना तिराहा, सद्भावना पुल और अटाला मस्जिद होते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन जाना होगा।
विज्ञापन

5. कुत्तुपुर से आने वाले चार पहिया वाहन :
शकरमंडी तिराहा से भंडारी रेलवे स्टेशन, सुतहट्टी तिराहा, अटाला मस्जिद, किला तिराहा, सद्भावना, जोगियापुर, शास्त्री पुल और जेसीस होते हुए जाएंगे।
6. मल्हनी पड़ाव से आने वाले वाहन :
बैटरी रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहन बड़ी मस्जिद, शाहगंज पड़ाव, शकरमंडी तिराहा, भंडारी रेलवे स्टेशन, सुतहट्टी, अटाला, किला और सद्भावना होते हुए शहर से बाहर जाएंगे। चांद मेडिकल की तरफ इन वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पांच स्थानों से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
1. कुत्तुपुर तिराहा।
2. जेसीस चौराहा।
3. पॉलिटेक्निक चौराहा।
4. कुमार पेट्रोल पंप।
5. जोगियापुर।
इन रास्तों पर भी रहेगी रोक
- सुतहट्टी तिराहा से थाना कोतवाली की तरफ कोई भी तीन पहिया या चार पहिया वाहन नहीं जाएगा।
- अशोक टाकीज से चहारसू चौराहे की तरफ तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- किशन कॉफी की तरफ से ओलंदगंज की ओर तीन पहिया और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article