{"_id":"5c8a9cbfbdec22145a0e9e06","slug":"141552587967-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न तो वीडियो ग्राफर तैनात हुए और न ही वीडियो कैमरा हुआ उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न तो वीडियो ग्राफर तैनात हुए और न ही वीडियो कैमरा हुआ उपलब्ध
विज्ञापन
जौनपुर। चुनाव का विगुल बज चुका है। लेकिन जिला पंचायत राज अधिकारी की लापरवाही से अभी तक वीडियोग्राफर की तैनाती नहीं हो सकी है और न ही विडियो कैमरा उपलब्ध हो सका है। जबकि वीडियो कैमरा व वीडियोग्राफर प्रभारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से वीडियोग्राफर का काम करने के लिए सफाई कर्मियों की सूची और ग्राम पंचायतों द्वारा खरीदे गए वीडियो कैमरा पत्र भेजकर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। लेकिन अभी तक जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा सफाई कर्मियों की सूची और वीडियो कैमरा उपलब्ध नहीं कराया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने की तैयारी तेजी से की जा रही है। इस दौरान मतदान कार्मिकों सहित जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, वीडियोग्राफर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट आदि के तैनाती का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं इन कार्यों को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रभारियों की तैनाती की जा चुकी है। सभी प्रभारी अपने-अपने चुनाव संबंधी कार्यों को करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में विडियो कैमरा व वीडियोग्राफर प्रभारी उप कृषि निदेशक जय प्रकाश को बनाया गया है। उनके द्वारा वीडियोग्राफर तैनात करने और वीडियो कैमरा व सीसी टीवी उपलब्ध कराया जाना है। उनकी मानें तो चुनाव में कुल 205 वीडियोग्राफर लगाए जाने हैं। इसके अलावा 205 वीडियो कैमरा व 70 सीसीटीवी लगाए जाने हैं। वहीं वीडियोग्राफर के लिए सफाई कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने और ग्राम पंचायतों द्वारा खरीदे गए 115 वीडियो कैमरा उपलब्ध कराने के लिए पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को भेजा गया है। लेकिन अभी तक डीपीआरओ द्वारा सफाई कर्मियों की सूची व वीडियो कैमरा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे अभी तक वीडियोग्राफर की तैनाती नहीं की जा सकी है और न ही वीडियो कैमरा उपलब्ध हो सका है।
वीडियोग्राफर के रुप में सफाई कर्मियों का तैनात किया जाना है। जिसके लिए डीपीआरओ को पत्र भेजकर सफाई कर्मियों की सूची और ग्राम पंचायतों द्वारा खरीदे गए 115 वीडियो कैमरा उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है। लेकिन अभी तक उनके द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे अभी तक वीडियोग्राफर तैनात नहीं हो सके हैं और न ही वीडियो कैमरा उपलब्ध हो सका है।
जय प्रकाश, वीडियोग्राफर व कैमरा प्रभारी
विज्ञापन
वीडियोग्राफर के रुप में सफाई कर्मियों का तैनात किया जाना है। जिसके लिए डीपीआरओ को पत्र भेजकर सफाई कर्मियों की सूची और ग्राम पंचायतों द्वारा खरीदे गए 115 वीडियो कैमरा उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है। लेकिन अभी तक उनके द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे अभी तक वीडियोग्राफर तैनात नहीं हो सके हैं और न ही वीडियो कैमरा उपलब्ध हो सका है।
विज्ञापन
जय प्रकाश, वीडियोग्राफर व कैमरा प्रभारी