{"_id":"5c59dd0bbdec22736e4ec4f2","slug":"141549393163-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिल मार्च निकाल लंबित मांगों को पूरा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडिल मार्च निकाल लंबित मांगों को पूरा करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लंबित मांगों के समर्थन में लेखपाल संघ द्वारा मंगलवार को जिले के सभी तहसीलों में कैंडिल मार्च निकाला। इस दौरान लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की । साथ ही एसडीएम को पत्रक सौपा।
बदलापुर- अपनी लम्बित मांगों के समर्थन में बदलापुर तहसील लेखपाल संघ ने तहसील परिसर से इंदिरा चौक तक कैंडिल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की । साथ ही ज्वांट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रामनारायण यादव, अजय पांडेय , जनार्दन मिश्र , लाल चन्द पांडेय , शैलेंद्र मिश्रा , लाल चंद गौतम आदि लोग मौजूद थे। मडियाहूं- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में संघ अध्यक्ष फूलचंद यादव की अध्यक्षता में उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव को पत्रक सौपा। इसके बाद लेखपालों ने कैंडिल मार्च निकालकर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए भगत सिंह तिराहे पर जाकर समाप्त किया।कैंडिल मार्च में सोनी मिश्रा, जितेंद्र बहादुर , रंजन , आशीष ,दिनेश चंद पटेल ,व आदित्य नारायण आदि रहे। केराकत- लेखपाल संघ केराकत तहसील इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर कैंडिल मार्च निकाला,जो तहसील कार्यालय से निकलकर नये चौराहा होते हुए सिहौली चौराहा व डाकबंगला भ्रमण कर नगर में होकर पुन: तहसील कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुआ। इस कैंडिल मार्च में जनार्दन यादव, सुनील दत्त त्रिपाठी, त्रिभुवन यादव, संतोष गिरि, उमेश सोनकर, रेनू कुमारी, अनिता वर्मा, सविता कुमारी एवं सतीश कुमार आदि लेखपाल शामिल रहे।