फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गोमती में लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गोमती में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 16 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गोमती में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
जौनपुर। मंगलवार को मकर संक्रांति की धूम रही। लोगों ने गोमती और सई नदियों मेें डुबकी लगाई। तमाम आस्थावानों ने घरों में ही स्वच्छ जल में गंगा जल एवं तुलसी पत्र डालकर स्नान किया। काली उड़द और चावल का दान करने के बाद लोगों ने तिल, गुड़, चूड़ा आदि का सेवन किया। उसके बाद पतंगबाजी की सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा।
गोमती नदी का पानी काला पड़ गया है। इसके बावजूद सूरज घाट, हनुमान घाट के अलावा अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए काफी भीड़ रही। मां शीतला धाम चौकिया और मैहर मंदिर परिसर में लोगों ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उसके बाद उड़द, चावल, तिल और गुड़ से बनी खाद्य सामग्री का दान किया। पड़ोसियों को लाई, चूड़ा, तिलवा, तिलकुट एवं गट्टा, पट्टी उपहार के रूप में भेजवाया गया। उसके बाद खिचड़ी बनाई गई और उसका सेवन किया गया।
विज्ञापन

सिकरारा क्षेत्र में सई नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। ठंड के बावजूद भोर से ही स्नान शुरू हो गया था। अजोशी धाम, लंबोदरनाथ महादेव, विश्वंभरनाथ धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेके और अपनी क्षमता के अनुसार लोगों ने तिल, गुड़, चावल, लाई, चिउड़ा का दान भी किया। एक-दूसरे के यहां पहुंच कर तिलवा, ढुंढा आदि चिउड़ा, दही का रसास्वादन किए। सुजानगंज क्षेत्र में मकर संक्रांति पर क्षेत्र के बेलवार चौराहा ,सुजानगंज, मधुपुर, सरायभोगी, बसरहि आदि बाजारों में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगबिरंगी पतंगों से पटा रहा आसमान
जौनपुर। मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। मंगलवार को सुबह से आसमान में रंगबिरंगी पतंग दिखने लगी थी। लाई चूड़ा खाने के बाद बच्चे घर की छतों पर पहुंचे तो देर शाम तक पतंगबाजी का सिलसिला चलता रहा। बच्चे दिन भर पतंग काटने और पतंग लूटने में मशगूल रहे।


जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री किया भेंट
जौनपुर। सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था मां फाउंडेशन ने कन्हईपुर में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री एवं कंबल भेंट किया। अपर पुलिस अधीक्षक शहर डा. अनिल कुमार पांडेय, ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि मानवता परम धर्म है। ऐसे में संस्था की ओर से संक्रांति पर सर्वधर्म की महिलाओं में इस प्रकार की वस्तुएं भेंटकर पर्व को मनाने का तरीका ही असल मायनों में स्वागत योग्य है। इस मौके पर दिनेश टंडन, अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव पप्पू माली, नेहरू बालोद्यान स्कूल समूह के प्रबंध निदेशक डॉ. सीडी. सिंह, ग्राम प्रधान मुन्नीलाल सोनकर, नरेंद्र सिंह, केके मोदनवाल, सुनील, संतोष सिंह मौजूद रहे। संचालन संस्थाध्यक्ष दीपक सिंह, आभार विपुल चौबे, सतेंद्र सोनकर जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed