फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एनएसएश छात्रों ने की सफाई दिया स्वच्छता का संदेश

एनएसएश छात्रों ने की सफाई दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
एनएसएश छात्रों ने की सफाई दिया स्वच्छता का संदेश
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में मंगलवार से सात दिवसीय एनएसएस शिविर का संचालन शुरू हुआ। शिविर में छात्रों ने सफाई कर सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर में शिक्षा, चिकित्सा और महिला सशक्तिकरण पर विविध कार्यक्रमों के जरिए सभी को जागरूक किया। रैली निकालकर गंदगी से होने वाले बीमारियों के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में रासेयो की भूमिका है महत्वपूर्ण।
सिकरारा: भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श पीजी कालेज के एनएसएस का सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से परिवार, समाज में सदाचारपूर्ण वातावरण का सृजन किया जाता है। कार्यक्रम अधिकारी डा. आनन्द सिंह ने बताया कि कालेज की तीन यूनिट में 150 शिविरार्थी सम्मिलित हैं। 15 टोलियों में बांटा गया है। प्राचार्य डा. सीमा सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन

जलालपुर: कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में एनएसएस शिविर में भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी, पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिवस मनाया। अध्यक्षता कर रहे पंडित श्री भूषण मिश्र व पंकज भूषण मिश्र पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जीवन पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डा. वीएन पांडेय ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. दुर्गा सिंह, डा. एनपी मिश्र, आदि उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक डा. नीता तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरईपार: मुनेस्वर महाविद्यालय बरईपार में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ उद्घाटन के पूर्व प्राचार्य डा. राजेश कुमार यादव एवं प्रबंधक सुरेंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। बटेश्वर नाथ शिव मंदिर पर साफ सफाई किया। रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ रहने का संदेश दिया। प्राचार्य डा. राजेश कुमार यादव स्वच्छता का संदेश दिया।
बक्शा: कृषि विज्ञान केंद्र पर मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्राध्यापक डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही हमें सीमित नही रहना चाहिए। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह की। प्रबन्धक सूर्यप्रकाश बबलू धन्यवाद ज्ञापित किया।
धर्मा देवी स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन सहदेव राम यादव ने किया। दोनों यूनिटों के स्वयंसेविकाओं ने रैली निकालकर क्षेत्र के बबुरा और ऊटरुखुर्द गांवों में लोगों को स्वक्षता एवं संक्रामक बीमारी के प्रति जागरूक किया। इस अवसर डा. सुधीर श्रीवास्तव, सुनील कुमार मौर्य, अजय यादव,मनोज यादव, अरविंद सौरभ, प्रभात यादव आदि उपस्थित रहे।

मुंगराबादशाहपुर: जय बजरंग महिला पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन संस्थापक प्रबंधक डा. घनश्याम मिश्र ने किया। स्वयं सेवको ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राचार्या डा. अर्चना सिन्हा ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। करंजाकला: गुलाबी देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिद्दीकपुर में राष्ट्रीय सेवा योजन शिविर शुरू हुआ। पूविवि के समन्वक डा. राकेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को रवना किया। प्राचार्य डा. रमाशंकर यादव ने राष्ट्रीय योजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान श्रीमति निलम पाल ने कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed